-->
देहदान की घोषणा करने पर जीनगर दम्पति का अभिनन्दन

देहदान की घोषणा करने पर जीनगर दम्पति का अभिनन्दन

बिजौलियां(जगदीश सोनी)। सेवा निवृत्त एएसआई प्रेमचंद जीनगर व उनकी धर्मपत्नी शांता देवी जीनगर द्वारा मृत्युपरांत देहदान की घोषणा करने पर एसबीआई बैंक  में  बैंक प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों द्वारा जीनगर दम्पति का अभिनन्दन किया गया।मैनेजर सत्येंद्र सिंह  राठौड़,सहायक बैंक मैनेजर आसाराम  मीणा, पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी,बैंक स्टाफ व बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा जीनगर दम्पति का  श्रीफल भेंट कर व शॉल ओढ़ा कर अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर बैंक मैनेजर ,सहायक बैंक मैनेजर,पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी द्वारा विचार करते हुए जीनगर दम्पति के इस संकल्प को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इनके सुखद भविष्य की कामना की गई।बैंककर्मी  राष्ट्र सोनी ने कार्यक्रम में आए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article