-->
विजयवर्गीय महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव ,ठाकुर जी संग खेली होली

विजयवर्गीय महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव ,ठाकुर जी संग खेली होली



बिजौलियां(जगदीश सोनी)।विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा रविवार को क़स्बे की राजभवानी वाटिका में फाग महोत्सव मनाया गया । इस दौरान महिलाओं ने फाग गीतों और भजनों की धुन पर अबीर-गुलाल से होली खेली । महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला विजय ने बताया की फागोत्सव महोत्सव को लेकर वाटिका में  होली गायन का आयोजन किया गया। होली गायन में महिलाओं ने गुलाल और पुष्प वर्षा कर भगवान कृष्ण के विग्रह को गुलाल लगाई साथ ही महिलाओं ने भक्ति गीत और होली गीतों पर नृत्य किया। महिला मंडली ने बरसाने वाली..., खोय गयो मेरा बाजूबंद.., आ जइयो बरसाने... आदि होली गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने एक-दूसरे पर गुलाल और पुष्प वर्षा की। इस दौरान अध्यक्ष सुशीला विजय , उपाध्यक्ष प्रियंका  , कोषाध्यक्ष आशा , दीपा , सुमन ,गायत्री , वंदना , पुष्पा , कमलेश , चंदा , गरिमा , सहित महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article