-->
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता 3 वर्ष करने की मांग

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता 3 वर्ष करने की मांग


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री शक्तिनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता 3 वर्ष किए जाने की मांग की है। 
शर्मा ने बताया कि इस योजना से महिला वर्ग को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।शादी के बाद उस महिला के ससुराल और पीहर  दोनों पक्षों का प्रमाण पत्र मांगा जाता है जो उचित नहीं है। शादी के बाद उसके ससुराल की आय को ही आधार मानकर ईडब्ल्यूएस का लाभ प्राप्त होना चाहिए। पीहर पक्ष की आय की बाध्यता को समाप्त करना चाहिए। यह प्रमाण पत्र बनाने में काफी समय लग जाता है इसलिए इस प्रमाण पत्र की वैधता 1 वर्ष के बजाय 3 वर्ष की जाए।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article