-->
हुरडा अल्पसंख्यक ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया!

हुरडा अल्पसंख्यक ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा अल्पसंख्यक ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी  की रविवार को मीटिंग आयोजित हुई ! जिसमे राष्ट्रीय कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी  व राजस्थान प्रभारी शमीम अल्वी  के आदेशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी  व जिला अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल काजी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक जिला सचिव हाजी गफ्फार भाटी की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद रहीस क़ुरैशी ने ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार किया !  जिसमें   ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर चांद मोहम्मद बागवान,सद्दीक मोहम्मद,एम.डी. जारोली, असरफ मोहम्मद अब्बासी, व ब्लॉक महासचिव पद पर मोहम्मद जाकिर रंगरेज,जाविद शेख एवं सचिव पद पर शहिद क़ुरैशी, काजी कदिरूदीन, जमील हुसैन,मोहम्मद रफीक गौरी, ईशाक मोहम्मद,   वही    हुरड़ा नगर अध्यक्ष, फ़क़ीर मोहम्मद शेख व आगूचा अध्यक्ष ईशाक मोहम्मद व कानिया अध्यक्ष महफूज पठान एवं मीडिया प्रभारी वसीम मोहम्मद अब्बासी को नियुक्त किया गया !
इस मौके पर ऐडवोकेट शरीफ मोहम्मद गौरी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष गुलाबपुरा फारुख मोहम्मद युवा नेता हुसैन लुहार , असलम बागवान व कई गणमान्य लोग मौजूद थे! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article