-->
राष्ट्रीय खेल महोत्सव के विजेताओं में से कई प्रतिभाऐ भारतीय खेल टीम का जल्दी करेगी प्रतिनिधित्व= राष्ट्रीय अध्यक्ष काल्या!

राष्ट्रीय खेल महोत्सव के विजेताओं में से कई प्रतिभाऐ भारतीय खेल टीम का जल्दी करेगी प्रतिनिधित्व= राष्ट्रीय अध्यक्ष काल्या!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के आयोजकत्व में जोधपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में 23 से 25 दिसंबर को जोधपुर में अपार सफलताओं के साथ आयोजित हुआ। नेपाल सहित देश भर से 2500 से अधिक प्रतिभागियों और युवा साथियों ने राष्ट्रीय खेल महोत्सव 'AIMS' All India Maheshwari Sports Championship सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या ने की। महासभा के महामंत्री संदीप  काबरा के सानिध्य और मार्गदर्शन में खेल महोत्सव संपन्न हुआ और महामंत्री काबरा की कार्यक्रम में प्रधान अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। तीनों दिन अलग-अलग संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, भीलवाड़ा लोकसभा सांसद सुभाष बहेडिया की उपस्थिति रही। साथ ही राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं कार्यकारी मंडल बैठक भी सफलतम आयोजित हुई। कार्यक्रम में कपिल शर्मा शो के कीकू शारदा, प्रख्यात गायक पूर्वा मंत्री, जोधपुर विधायक मनीषा पवार व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर दिशा कास्ट की विशेष उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष काल्या ने बताया कि युवा संगठन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से नए आयाम स्थापित किए हैं और इस आयोजन के विजेताओं को युवा संगठन के ट्रस्ट "श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशन" द्वारा साधन और संसाधन उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इन्हीं विजेताओं में से कोई भारतीय टीम में कोई क्रिकेट खेलता हुआ दिखाई देगा तो कोई शतरंज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा, ऐसी आशा श्री काल्या ने व्यक्त की। राष्ट्रीय खेल मंत्री अर्पित धूत ने देशभर से पधारे हुए सभी साथियों का स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रीय महामंत्री आशीष जाखोटिया ने सभी आगंतुक अतिथियों, साथियों, प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।  युवा संगठन के इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव के आयोजन में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या, महामंत्री आशीष जाखोटिया, खेल मंत्री अर्पित धूत, सांस्कृतिक मंत्री राजेश मंत्री, कोषाध्यक्ष राहुल बाहेती, संगठन मंत्री भरत तोतला, निवर्तमान महामंत्री प्रवीण सोमानी अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ उपस्थित रहे।
उक्त राष्ट्रीय खेल महोत्सव में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं क्रिकेट बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्स क्रिकेट, केरम, शतरंज, स्विमिंग, रेसिंग में देशभर के माहेश्वरी युवाओं ने भाग लिया। प्रदेश सभा अध्यक्ष रतनलाल डागा, प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष दिनेश राठी, खेल महोत्सव संयोजक जीतू गांधी, जिला अध्यक्ष अनिल धूत, संरक्षक डा जुगल किशोर झंवर, कार्यसमिति सदस्य रनीश दरगड, प्रदेश खेल मंत्री दीपक no मंत्री ,जिला खेल मंत्री अभिषेक मानधना, जिला सचिव अरुण बंग, उपाध्यक्ष सुरेंद्र जाजू ने सभी आगंतुक अतिथियों व विजेताओं का आभार व्यक्त किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article