-->
ग्राम विकास अधिकारियों का प्रदर्शन, 7सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों का प्रदर्शन, 7सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

 

21 को पंचायत मुख्यालय पर धरना, प्रदर्शन

शाहपुरा- मेवाड़ न्यूज़। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों ने 7 सूत्री मांगों के संदर्भ में प्रदर्शन करते हुए सहायक विकास अधिकारी मिश्रीलाल कोली को मुख्यमन्त्री, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया।

         ज्ञापन में प्रशासन गांव के संग अभियान-2021 के दौरान हुए आंदोलन में किये गए लिखित समझौतों को शीघ्र लागू करवाने की खास मांग पर जोर दिया गया। 

*21 को पंचायत मुख्यालय पर धरना, प्रदर्शन:-* ग्राम विकास अधिकारी सुखपाल जाट, अक्षय चौधरी, महेंद्र बैरवा, शेर सिंह चौहान, उम्मीद खां, कालूराम गुर्जर आदि ग्राम विकास अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि  21 अप्रेल को पंचायत मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा धरना दिया जाएगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article