-->
बिजयनगर सेवादल संगठन की विचार गोष्ठी आयोजित।

बिजयनगर सेवादल संगठन की विचार गोष्ठी आयोजित।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव.)प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश पर अजमेर देहात जिला सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयशंकर चौधरी के आदेशानुसार बिजयनगर सेवादल कांग्रेस ने माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर वन्दे मातरम् गीत गाया और कांग्रेस सेवादल की रीति नीति पर विचार गोष्ठी रखी गई। 
कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती पर विस्तृत चर्चा कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया।
इस दौरान अजमेर देहात सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व मसूदा प्रभारी रामलाल नगवाड़ा ,जिला प्रशिक्षक ज्ञानचंद गोखरू, सुरेंद्र कांवडिया, गोपाल सिंह चौहान, मुकेश राणा ,इकबाल हुसैन,श्रवण नकवाल, महावीर नाबेडा ,याकुब मोहम्मद,बच्छराज साहू , कैलाश आरजिया ,अब्बास अली, विपुल सोमानी, हेमराज खाती-, सुरेश नील , धर्मीचंद जोशी आदि मौजूद थे।आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article