-->
भाविप द्वारा सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत चिकित्सालय में फल वितरित किये।

भाविप द्वारा सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत चिकित्सालय में फल वितरित किये।

गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद के सेवा प्रकल्प अंतर्गत पूर्णिमा पर फल वितरण स्थानीय रेफरल चिकित्सालय में किया गया।
 भारत विकास परिषद के प्रवक्ता किशोर राजपाल ने बताया कि चिकित्साधिकारी डां.विजय सिंह राठौड़ के सानिध्य और परिषद के वरिष्ठ सदस्य नंद किशोर काबरा के सहयोग  से  भर्ती मरीजों एवं प्रसूताओं को फल  वितरित किए गए। इस अवसर पर परिषद परिवार के अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी  ,सेवा प्रमुख संपत व्यास ,प्रेम चंद सिंधी गुड्डू भाई, मातृशक्ति संस्कार प्रमुख भगवती देवी मूंदड़ा और महिला प्रमुख ज्योति दिनवानी सत्यनारायण जागेटिया  आदि उपस्थित थे। 
सभी रोगियों को  तुलसी पत्र एवम् तुलसी जल देकर शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इंदिरा रसोई में निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article