-->
महिला दिवस पर पालिका चेयरमैन काल्या ने 51 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया !

महिला दिवस पर पालिका चेयरमैन काल्या ने 51 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया !

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या द्वारा सम्मानित किया गया! नगर पालिका परिसर में श्री नाकोड़ा गोशाला ट्रस्ट की ओर से पालिका चेयरमैन काल्या ने   पालिका में  कार्यरत 51 महिला सफाई कर्मचारियों को  साड़िया भेंट कर सम्मानित किया एवं  कहा कि सभी मातृशक्ति के स्वाभिमान के लिये हमारा पालिका का बोर्ड हमेशा सेवा कार्यो के प्रति वचनबद्ध है। माता और बहनों के स्वभिमान में कभी कोई कमी नही रहेगी। इस दौरान नाकोड़ा गोशाला ट्रस्ट के पारसमल रांका, पार्षद रामदेव खारोल , महिला काग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद सरिता पारासर, अन्नू खींची, पार्षद प्रतिनिधि गनी मोहम्मद, सहित पालिका सफाई कर्मी महिलाएं मौजूद थी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article