-->

Deal today
मारवाड़ के लाल का मेवाड़ में भव्य स्वागत, MLA भाटी के स्वागत में उमड़े युवा

मारवाड़ के लाल का मेवाड़ में भव्य स्वागत, MLA भाटी के स्वागत में उमड़े युवा


 शाहपुरा@कमलेश शर्मा । बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के स्वागत में लोगों ने पलक पावड़े बिछा दिए। 

विधायक भाटी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके भाषण और विधानसभा में उनके सवाल आमजन पर सीधा असर करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। 

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी छात्र नेता के तौर पर निर्दलीय चुनाव जीतकर JNVU जोधपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष बने। छात्र राजनीति से विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा। शिव विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीत कर विधायक बने। 

विधानसभा में ग्रामीण किसान, मजदूर लोगों की आवाज बन कर भाटी ने देश विदेश में अपना नाम किया।

 रविन्द्र सिंह भाटी आज निजी प्रतिष्ठान का शुभारंभ करने शाहपुरा पहुंचे। जहां मार्ग में जगह जगह राजपूत समाज और स्थानीय युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शाहपुरा पहुंचने पर कलिंजरी गेट से रोड़ शो निकाला गया। इस दौरान सैकड़ो की तादाद पहुंचे लोगों ने स्वागत किया।


इस दौरान त्रिमूर्ति चौराहे पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सभा को संबोधित किया।


शाहपुरा से जोधपुर के लिए रवाना हुए। जहां सांगरिया में घमश्याम सिंह राणावत के फार्म हाउस पर कुछ देर के लिए रुके। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका पुष्ममाला पहनाकर स्वागत किया। 

राणावत ने बताया कि विधायक भाटी से कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article