-->
महिला दिवस पर पुलिस थाने में संगोष्ठी का आयोजन किया गया!

महिला दिवस पर पुलिस थाने में संगोष्ठी का आयोजन किया गया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, स्थानीय पुलिस थाने में, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित कर महिला दिवस मनाया गया।
इस दौरान पुलिस स्टेशन में, महिला पुलिस अधिकारियों से मिलकर, मातृशक्तियों ने महिलाओं के लिए बनाए गए कानून के विषय को जाना,और समझा। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ने बताया की, सुदृढ़ और मजबूत महिला अपने परिवार ,अपने समाज, अपने राष्ट्र को ,मजबूत कर सकती है।समस्त संसार में नारी से बड़ा कोई वीर योद्धा नहीं होता। नारी से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती ,नारी की प्रकृति कोमल जरूर है ,पर कमजोर नहीं। जरूरत पड़ने पर अपने राष्ट्र अपने समाज के लिए, नारी कालिका स्वरूपिणी है! महिषासुरमर्दिनि है।
कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों ने भी, अपने विचार रखे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में सभी वर्ग की महिलाओं ने ,अति उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया ,एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक लोकेश मीणा, सीआई सतीश मीणा, राजेश तिवारी, कौशल्या देवी लखारा, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, रंजना व्यास, सीमा वैष्णव, कंचन सौलंकी, सन्तोष पारीक, बीना देवी, चंदा देवी, ललीता देवी, मीना देवी, रुकमणी देवी, सुलोचना देवी सहित महिलाऐ मौजूद थी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article