-->
पालिका चेयरमैन काल्या ने श्री दाता सावराधाम पहुँच कर दर्शन, आशीर्वाद लिया!

पालिका चेयरमैन काल्या ने श्री दाता सावराधाम पहुँच कर दर्शन, आशीर्वाद लिया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय  नगरपालिका चेयरमैन सुमित  काल्या द्वारा  चैत्र नवरात्रों में खारी नदी स्थित श्री दाता साँवरा धाम पर चल रहे अखण्ड  रामायण पाठ में उपस्थित होकर श्री रामायण पाठ का प्रसाद ग्रहण किया एवं रामायण पाठ वाचन कर रहे विद्ववान पंडितो का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। चेयरमैन काल्या ने कहा कि  नगरपालिका की ओर से धार्मिक कार्यो में कोई कमी नही आने दी जायेगी। सभी धर्मों के सभी पर्व धूमधाम से मनाये जाने में कोई कसर नही रखेंगे।  हमारा बोर्ड सदैव सकारात्मक सोच के साथ कार्य करता रहेगा। कोई कितना भी विरोध करे कोई फर्क नही पड़ेगा।  राजस्थान के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण राजस्थान में नवरात्रि में रामायण पाठ एवं हनुमान जयंती पर सुन्दरकाण्ड पाठ के लिये भी निर्देश मिले है। इस अवसर पर दाता साँवरा धाम के महन्त श्री जगदीश दास  महाराज का भी चेयरमैन काल्या ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया एवं गुलाबपुरा सहित देश प्रदेश में आमजन में खुशहाली की कामना की। दाता साँवरा धाम कमेटी की ओर से चेयरमैन काल्या का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।  इस दौरान पार्षद रामदेव  खारोल,वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार  जैन, निहालचंद संचेती, रवि धाभाई सहित कमेटी के पदाधिकारि भक्त गण मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article