-->
108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सान्निध्य में 7 से 10 जून तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए शुक्रवार को छोटा खेल मैदान पर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।ब्रह्मचारी श्रीरामशरण जी महाराज द्वारा संक्षिप्त गायत्री हवन करवाया गया।इस दौरान ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि छुआछूत और ऊंच-नीच की वजह से ही भारत को एक हजार साल गुलाम रहना पड़ा था।उन्होने  ब्राह्मण को मुख,क्षत्रिय को भुजाएं,वैश्य को पेट और शूद्र को पैरों की संज्ञा देते हुए सभी वर्णों को समान बताया।हवन के बाद कन्या द्वारा भूमि पूजन करवाने के साथ ही अतिथियों द्वारा ध्वज पूजन कर विधि-विधान से खेल मैदान में स्थापित किया गया।कार्यक्रम समापन के बाद गायत्री परिवार के महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने कस्बे के घरों में जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र बांट कर कस्बेवासियों से यज्ञ में भाग लेने का आग्रह किया।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक विवेक धाकड़,वर्मा स्मारक समिति अध्यक्ष भूरालाल धाकड़,पन्नालाल धाकड़,मोहनलाल गौतम,श्याम सेन,राजेन्द्र सोलंकी,भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश सदस्य शिव चन्द्रवाल,सरपंच पूजा चन्द्रवाल,उप सरपंच प्रेमदेवी मेवाड़ा,गोपाल लाल शर्मा,भाजपा जिला मंत्री हर्षेन्द्रा कंवर, डॉ.दुर्गाशंकर मेहर,पंस सदस्य हितेंद्र राजोरा,कु.मृत्युंजय सिंह,शिवराज सोयल, भगवान लाल धाकड़,भीमराज धाकड़,शंभूलाल धाकड़,तेजमल धाकड़,राजेश पुरोहित,भूपेंद्र पुरोहित,रामेश्वर चित्तौड़ा, सुनील जोशी,गोवर्धन लाल स्वर्णकार,भंवरलाल बागड़ी, हरिशंकर बागड़ी,छोटूलाल बागड़ी व देबीलाल कोली समेत ऊपरमाल क्षेत्र से आए गायत्री परिवार के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article