-->

जननायक का जन्मदिन मनाया

राशमी।(कैलाश चन्द्र सेरसिया)  ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 71वें जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नकुल सिंह भाटी के नेतृत्व में मनाया। कार्यकर्ताओं नें कालबेलिया बस्ती मुरोली मे जाकर वहां के लोगो के साथ  केक काटा फल व बिस्कुट वितरण किये। इस अवसर भाटी ने कहा की गहलोत जी का उद्देश्य गरीबों मजलूमों व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना है ‌। सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों को आमजन तक पहुंचाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर सेवा का संकल्प दोहराते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक महासचिव गोवर्धन सिंह गिलुण्डिया, पुर्व सरपंच उपरेड़ा रतन गाड़री, पंस. सदस्य भैरुलाल खटीक, शंकर अहीर, रतन कालेबेलिया, छगन जोगी व अन्य कार्यकर्ताओं सहित महिलाएं भी  उपस्थित थी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article