-->
अंधड़ से विधुत तार टूटा, करंट से किसान की मौत

अंधड़ से विधुत तार टूटा, करंट से किसान की मौत

 

शाहपुरा। कल सायं आये अंधड के कारण विधुत पोल से टूटे तार की चपेट में आये किसान की करंट लगने से मौक़े पर ही मौत हो गई।

     जानकारी के अनुसार देवपुरी निवासी सोजी माली45 कल सायं चल रहे अंधड़ के दौरान खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में सड़क के किनारे लगे विधुत पोल से टूटे विधुत तार की चपेट में आने से माली बुरी तरह जुलस गया। पूर्व सरपंच संजय मंत्री ने बताया कि विधुत करंट से जुलसे घायल को पंडेर अस्पताल लेजाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत होगई। पंडेर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article