-->
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 31 वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए  व दो मिनट का मौन रखा।इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार, सूचना क्रांति के जनक व पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार थे।18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार भी इन्ही की देन हैं।हाल ही में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष तुलसीराम प्रजापत का निधन होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रजापत को भी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री शक्तिनारायण शर्मा,जिप सदस्य अंकित तिवाड़ी,महिला ब्लॉक अध्यक्ष अनिता जैन,सुधीर कोतवाल,विक्रम सोनी,जगदीश सिंह सांखला, सत्यनारायण मेवाड़ा,कपिल मेवाड़ा,कमलेश सेन व अनिल टाक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article