-->
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर भाजपा द्वारा विशाल भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई!

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर भाजपा द्वारा विशाल भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर विशाल भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई! नेशनल हाईवे 29 मिल चौराहे से दुपहिया वाहनों पर हजारों की संख्या में हाथ में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा शाम सवा पांच बजे रवाना हो कर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई निकाली गई! तिरंगा यात्रा पर जगह जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया! तिरंगा यात्रा का हुरडा ग्राम के बस स्टैंड पर समापन हुआ! तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, विधायक जब्बर सिंह सांखला, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर, पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट सावरनाथ योगी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, गणमान्यजन शामिल हुए! इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में जाप्ता लगाया गया एवं आला अधिकारी मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article