-->
चैक अनादरण के मामले में 9 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

चैक अनादरण के मामले में 9 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

चैक अनादरण के मामले में 9 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

मेवाड़ न्यूज़ @ चित्तौड़गढ़ से रतन हंसराज

 चित्तौड़गढ़ - जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने चैक अनादरण के मामले में 2013 से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। 
गिरफ्तार वारंटी दो स्थाई वारंट में वांछित था।

       पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि वर्ष 2013 से चैक अनादरण के मामले में वांछित स्थाई वारंटी छोटा बाजार निम्बाहेड़ा निवासी अमित प्रकाश पिता विजय प्रकाश डांगी को बुधवार को कोतवाली निंबाहेड़ा थाने के एएसआई सूरज कुमार व थाने के पुलिस जाप्ता कॉन्स्टेबल रतन सिंह, अमित, अशोक व ज्ञान प्रकाश द्वारा गिरफ्तार किया गया। 
बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कोतवाली निंबाहेड़ा थाने का स्थाई वारंटी जो कि सूरत (गुजरात) से अपने घर पर आया हुआ है,
 जिस पर एएसआई सूरज कुमार ने जाप्ते के साथ उसके घर पहुंच स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article