-->
बच्छ बारस पर महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर पुत्र की दीर्घायु की कामना की!

बच्छ बारस पर महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर पुत्र की दीर्घायु की कामना की!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय उपखंड क्षेत्र में बच्छ बारस पर सुहागिन महिलाओं ने गाय बछड़े की पूजा अर्चना कर दीर्घायु की कामनाएं की!एवं गाय के दुध का उपयोग नहीं किया गया!  मंगलवार को महिलाऐं  बच्छ बारस पर की गाय व बछड़े की पूजा-अर्चना की और अपने पुत्र की दिर्घायु होने की कामना की।
 बच्छ बारस  पर्व पर महिलाओं ने गोमाता की कथा का श्रवण कर उपवास रखा तथा गोमाता को गुड बाजरी व श्रीफल चढ़ाकर पूजा की और गोमाता के चारों ओर परिक्रमा कर घर परिवार  की सुख समृद्धि व  खुशहाली की कामना की। इसी प्रकार
ग्राम भोजरास में सी.ए.रक्षा अजमेरा ने सभी महिलाओं के साथ में  मिलकर बछ बारस पर गाय बछड़े का पूजन ग्राम की महिलाओं के साथ पूजा अर्चना की और लंबी उम्र की कामना की इस दौरान पूर्व जिला मंत्री रेखा अजमेरा, राजी देवी गोस्वामी, शायरी देवी,श्यामा देवी, कृष्णा देवी अजमेरा, विमला देवी, भावना देवी, सुमित्रा देवी, माया गोस्वामी, महावीर ढोली, सुखदेव पुरी  सहित महिलाएं मौजूद थी!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article