-->
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया!

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का माल्यार्पण नमन किया गया! 
माल्यार्पण करने वालों में जिला सह संगठन मंत्री मंगल सिंह राणावत  रासेड ,तहसील महामंत्री घनश्याम सिंह बड़ला, एवं मोहित सिंह ने गगनचुंबी प्रतिमा पर चढ़कर किया ! महासभा के
जिलाध्यक्ष में प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह  जामोला ने बताया कि राजपूती परम्परा जो सिर झुकाने की बजाय कटवाने की बात कही गई तो जीवन में राणा प्रताप जैसे राष्ट्र नायक ने अपनाकर साबित किया! 
राजपूताने और भारत की भूमि पर न जाने कितने हजार लाख शासक हुए. और काल की परतों में दमन हो गये, मगर महाराना प्रताप का नाम आज भी बड़े सम्मान के साथ लिए जाते हैं! 
इस दौरान महेंद्र सिंह जामोला, सह संगठन मंत्री मंगल सिंह राणावत रासेड, तहसील महामंत्री घनश्याम सिंह बडला, तहसील कोषाध्यक्ष घनश्याम सिंह काचरिया, अजमेर जिला संगठन मंत्री संदीप सिंह जेतपुरा, पार्षद रोहित चौधरी, गणेश सोनी, मोहित सिंह, जीवन सिंह,  गणपत सिंह, राम भंवर सिंह, शिवराज सिंह, पृथ्वीराज सिंह जामोला इत्यादि मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article