-->
गायत्री परिवार के सान्निध्य में मनाया श्रावणी उपाकर्म पर्व

गायत्री परिवार के सान्निध्य में मनाया श्रावणी उपाकर्म पर्व


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। गायत्री परिवार के सान्निध्य में गुरुवार को मंदाकिनी महादेव कुण्ड पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने श्रावणी उपाकर्म पर्व मनाया।तीर्थ आवाहन के साथ  गुरुदेव, गायत्री माता, वेद भगवान, ऋषि पूजन व ब्रह्मा पूजन कर मिट्टी, गोमय, भस्म, पंचगव्य,अपामार्ग और कुश युक्त जल से हेमाद्रि स्नान कर ऋषि तर्पण,देव तर्पण पितृ तर्पण किया।साथ ही नवीन यज्ञोपवीत धारण किया  और जीवन में  पवित्रता अपनाने का संकल्प लिया।श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मणों व द्विजों का सबसे बड़ा पर्व है।शास्त्रों में श्रावणी उपाकर्म के तीन पक्ष- प्रायश्चित संकल्प,संस्कार और स्वाध्याय बताए गए हैं। गायत्री परिवार के नानालाल, शम्भूलाल, देबीलाल,मोहन धाकड,हरिशंकर,भंवरलाल बागडी व मृत्युंजय सिंह  ने कार्यक्रम संपन्न करवाया।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article