-->
तिरंगा मय हुई बस्सी, साम्प्रदायिक सौहार्द की दिखी अनुठी झलक, घर घर से हुई पुष्प

तिरंगा मय हुई बस्सी, साम्प्रदायिक सौहार्द की दिखी अनुठी झलक, घर घर से हुई पुष्प

तिरंगा मय हुई बस्सी, ऐतिहासिक रही तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा यात्रा में घर घर तिरंगें से सजी बस्सी

देशभक्ति के गीतों से सराबोर हुई बस्सी

साम्प्रदायिक सौहार्द की दिखी अनुठी झलक, हर घर से हुई पुष्प वर्षा

मेवाड़ न्यूज़ @ बस्सी चित्तौड़गढ़ से रतन हंसराज

चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी कस्बें में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया

आजादी के 75 साल पुरे होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पुरे देश हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हैं
तिरंगा अभियान में जहां हर घर की घर की छत सुशोभित हो रहा है
वहीं हर गांव, कस्बें, और शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है

इसी पुनीत अवसर पर बस्सी कस्बें में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ढ़ोल, गाजे-बाजे और बैण्ड की धुन पर पुरा बस्सी कस्बा देशभक्ति के गीतों से सराबोर हो गया।
वहीं तिरंगा यात्रा में बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चें बच्चियों और युवाओं ने भाग लिया ।

इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सभी ने जात, पात, भेदभाव और राजनीति विचारधारा को भुलाकर एकजुटता का संदेश दिया।

सम्पूर्ण तिरंगा यात्रा के दौरान युवा देशभक्ति के गीतों पर नाचते-गाते रहे और तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बधा दिया।

ग्राम पंचायत से शुरू हुई यह यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए सब्जी मण्डी, रावला चौक, खोडिया जी बावजी होते हुए, सोनियो का चौक से लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं पुनः वापसी करतें हुए नाला बाजार से व्यापारी मौहल्ला होते हुए सीनियर सैकेंडरी स्कूल के परिसर में सम्पन्न हुई।
जहां बस्सी सरपंच जनक सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी देशप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने जगह- जगह पुष्प वर्षा और फल वितरित किए ।
साथ ही सैकड़ों घरों के बाहर से भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर इस यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article