-->
नगर माहेश्वरी सभा ने मनाया सिंजारा पर्व, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन!

नगर माहेश्वरी सभा ने मनाया सिंजारा पर्व, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन!

गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)  स्थानीय नगर माहेश्वरी सभा ने सिंजारा पर्व कृषि उपज मंडी में धूमधाम से मनाया गया। पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी एव शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजकुमार  काल्या,व अध्यक्षता  ओम प्रकाश तोषनीवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माहेश्वरी युवा संगठन राजस्थान ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष  सुमित काल्या थे। पालिका अध्यक्ष  काल्या ने समाज के युवाओं को सिविल सर्विसेज में जाने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि  राजकुमार काल्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिविल सर्विसेज में जाने वाले युवाओं को संगठन के माध्यम से कोचिंग एवं हॉस्टल की सुविधाएं उपलब्ध कराने का सहयोग किया जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  ओमप्रकाश तोषनीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि उच्च शिक्षा में जाने वाले युवाओं हेतु समाज हमेशा तत्पर है। मुझसे किसी भी तरह की जानकारियां या सहयोग की आवश्यकता हो आप मुझसे निसंकोच संपर्क कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक महिला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरमा देवी काल्या, नगर महिला संगठन के मंत्री सरोज गगड़, रेखा सोमानी, संगीता काबरा, निर्मला तोषनीवाल, दिव्या काल्या, नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अरविंद सोमानी, मंत्री कृष्ण गोपाल कोगटा, राधेश्याम नौलखा, देवकरण सोमानी, कृष्ण कुमार गगड, सत्यनारायण लड्ढा, नंदलाल काबरा, सत्यनारायण तोषनीवाल, लक्ष्मण स्वरूप हरकुट, महावीर प्रसाद मूंदड़ा, रितेश काल्या, प्रवीण सारडा, हनुमान सोमानी, राधेश्याम कास्ट, अभिलाष बाहेती एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारियों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नगर माहेश्वरी सभा के मुख्य संरक्षक श्री बसंतीलाल काल्या ने सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं का सुंदर आयोजन के लिए आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार लड्डा एवं शिवकुमार कास्ट ने किया। उक्त जानकारी मनोज तोषनीवाल ने दी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article