-->
भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कार्यकर्ताओं को भाजपा नेता गुर्जर ने किया रवाना!

भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कार्यकर्ताओं को भाजपा नेता गुर्जर ने किया रवाना!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भीलवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं व्याख्यानमाला कार्यक्रम हेतु, भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने,पार्टी का झण्डा दिखाकर कार्यकर्ताओ,वाहनों को रवाना किया! 
भाजपा नेता गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सेवाकाल के गौरवशाली 20 वर्ष की उपलब्धिया एवं योजनाएं जिससे भारत राष्ट्र संपूर्ण विश्व में हर रूप में आर्थिक शक्ति योग गुरु विश्व गुरु महाशक्ति के रूप में उभरा है। जिसकी प्रशंसा आज विश्व के संपूर्ण राष्ट्र के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति कर रहे है। जो हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा ही गौरव करने वाला विषय है।
इसी संदर्भ में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं व्याख्यानमाला जैसे कार्यक्रमों द्वारा देश के युवाओं बुद्धिजीवियों को प्रधानमंत्री व उनकी उपलब्धि के बारे में बताया जा रहा है। जो निश्चित रूप से इससे संगठन के साथ-साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने कहां कि आज  हम सभी को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर के बौद्धिक सुन कर ,प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं व्याख्यानमाला से जुड़कर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश लड्ढा ,रामेश्वर द्विप छापरवाल, जीवित राम मेंठानी, रघुवीर वैष्णव, प्रवीण सारडा, राजू वर्मा, ओम दाधीच ,अक्षय राज चौधरी,  कालू बेरवा,  भूरा भाई, प्रभु मेघवंशी ,लक्ष्मी नारायण गुर्जर , सुखदेव मेघवंशी , पवन राज पारीक ,शेरू भाई, लालचंद रेगर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article