-->
सांसद बहेडीया व भाजपा नेता गुर्जर ने मंडल अध्यक्ष व युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमल पट्टीका का विमोचन किया गया!

सांसद बहेडीया व भाजपा नेता गुर्जर ने मंडल अध्यक्ष व युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमल पट्टीका का विमोचन किया गया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)   भाजपा  कमल पट्टीका अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष व युवा अध्यक्ष के घर कमल पट्टीका लगाई गई! मंडल संयोजक हेमंत कुंभकार ने बताया की प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस पर अनवरत चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कमल पट्टी का अभियान के तहत कमल पट्टीकाए  सांसद सुभाष  बहेडिया, भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा एवं भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सारडा के कमल पट्टीका लगाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद सुभाष  बहेडीया एवं भाजपा नेता धनराज गुर्जर ,पूर्व पालिका अध्यक्ष करतार सिंह राठौड़ का  स्वागत अभिनंदन किया गया।
सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया  कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवादी सिद्धांतशील एवं संवेदनशील सरकार की पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। जो राष्ट्र की प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर है।
भाजपा प्रदेश समिति सदस्य धनराज गुर्जर ने कहा की ,विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होना अपने आप में बड़ा गौरव का विषय है! कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर लगी कमल पट्टीकाएं, कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को, दृढ़ निश्चयी, राष्ट् हित कार्यों हेतु प्रेरित करती है। कमल पट्टीकाओ से कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों में, आपसी जुड़ाव ,पार्टी को मजबूत करता है ,और समर्पण की भावना पैदा करता है! पार्टी को धरातल स्तर पर मजबूत करता है।जिससे आने वाले समय में राजस्थान में निश्चय ही कमल का फूल खिलेगा,भाजपा की सरकार बनेगी। मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया! 
इस दौरान भाजपा नेता ओम दाधीच , कान सिंह राठौड़, कैलाश लड्ढा, शिव सिंह राठौड़,  राजू वर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ,अल्पना मोदी ,कालू बेरवा ,पार्षद रोहित चौधरी ,शेरू भाई ,अब्बास भाई ,विकास पारीक ,श्याम सुंदर शर्मा ,प्रशांत काबरा ,प्रेमचंद टेलर ,एसएस शेखावत ,हेमंत शर्मा, गणपत शर्मा ,अशोक तोलंबिया ,नितिन कुमार सिंह ,बंटी टेलर ,अनूप जोजाव्त रोहित चौधरी, विनीत मैथानी ,महावीर छापरवाल ,राजेंद्र प्रसाद टेलर, जगदीश जीनगर ,नवीन कुमार जैन ,विजेंद्र सिंह ,नरेंद्र कुमार निवास राजीव शर्मा ,सूरज करण साहू ,इंद्रजीत सिंह ,लालचंद रेगर सहित  कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article