--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
दाधीच समाज सेवा समिति द्वारा महर्षि दधीचि जयंती धूमधाम से मनाई गई!

दाधीच समाज सेवा समिति द्वारा महर्षि दधीचि जयंती धूमधाम से मनाई गई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय  दाधीच सेवा समिति के तत्वाधान में महिर्षि दधीचि जयंती धूमधाम से मनाई गई। महर्षि दधीचि जयंती पर शहर के मुख्य मार्गो से मां दधिमती वह महर्षि दधीचि की शोभा यात्रा निकाली गई जो  सार्वजनिक धर्मशाला में पहुंची जहाँ   कुर्सी रेस, आशु भाषण मेहंदी प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या व अध्यक्षता पंडित रामगोपाल दाधीच ने कि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुसूदन  पारीक, राजकुमार  शास्त्री, विनोद त्रिपाठी, सत्यनारायण तिवारी व पार्षद रामदेव खारोल मौजूद थे।
दाधीच समाज समिति के  सचिव राजेंद्र जोशी ने साल भर का लेखा-जोखा पेश करते हुए समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। पंडित रामगोपाल  ने  समाज के लिए भूमि के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष काल्या ने अपने उदबोधन में  समाज के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की सभी समाज के लोगों ने चेयरमैन काल्या का आभार ज्ञापित किया! मंच संचालन प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने किया! इस दौरान राधेश्याम  शर्मा, गोपाल शर्मा, कैलाश चंद,  ओम आचार्य, ओम  दाधीच, शिव प्रसाद शर्मा, डॉक्टर बसंत  व्यास, राजेश व्यास, बाबूलाल शर्मा, रामविलास बेड़ा, शिव प्रसाद व्यास ,श्रवण दाधीच ,शिव प्रसाद दाधीच, लोकेश दाधीच, जगदीश प्रसाद तिवारी भोजरास वाले, गोपाल तिवारी सहित समाज के  गणमान्य लोग मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article