-->
भाजपाईयों ने प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का जन्मदिन फल व मिठाई वितरण करके मनाया व दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी!

भाजपाईयों ने प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का जन्मदिन फल व मिठाई वितरण करके मनाया व दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी!

  गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का जन्मदिन मिठाई व फल वितरित कर मनाया, दीपावली महापर्व की बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर ने दीपावली महापर्व पर एवं प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिवस पर मिठाई पैकेट फल वितरित कर जन्म दिवस मनाया एवं सभी को दीपावली महापर्व की बधाई दी।
मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया की शीर्ष संगठन निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिवस पर सोमवार को  धानक्या बस्ती में मिठाई पैकेट फल वितरित कर जन्म दिवस मनाया व दीर्घायु की कामना की गई! इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष सांवर नाथ योगी, जिला कार्यसमिति सदस्य व पार्षद बलवीर मेवाड़ा , रघुवीर वैष्णव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा , अध्यक्ष गौतम आंचलिया , मनोज बड़ौला, किशन सिंह राजावत सहित  कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article