-->
कार्तिक मास में पूजा अर्चना करने का बड़ा महत्व होता है! == पं. शिव कुमार दाधीच

कार्तिक मास में पूजा अर्चना करने का बड़ा महत्व होता है! == पं. शिव कुमार दाधीच

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )कार्तिक मास में विधुतेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे अनुष्ठान में विद्वान पंडितों द्वारा महामृत्युंजय जाप व गोपाल सहस्त्रनाम व राहु जाप चल रहे है! आचार्य महाकाल के नाम से विख्यात पण्डित शिव कुमार दाधीच ने बताया कि  सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व बताया गया है,इसको दामोदर मास भी कहा जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। पूरे कार्तिक मास में स्नान,दान और भगवत्पूजन किया जाता है उसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने अक्षय फल देने वाला बतलाया है। इस दौरान पण्डित रामगोपाल शर्मा,जगदीश शर्मा ,भवर लाल शर्मा, लादू लाल नागला,भाग चन्द तिवाडी, सन्दीप जोशी, गोपाल तिवाडी सहित मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article