--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
श्री गांधी विधालय में छात्र कार्यकारिणी का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित!

श्री गांधी विधालय में छात्र कार्यकारिणी का शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय
 श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में  छात्र- कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी ज्योति प्रजापत,   अध्यक्षता पूर्व  विद्यार्थी दामोदर तोषनीवाल ने की! 
 संस्था प्रधान  सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि  विद्यालय की छात्रा कुल कार्यकारिणी का गठन किया गया, कार्यकारिणी में सुश्री ममता गुर्जर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया व उपाध्यक्ष चीनू वैष्णव,साहित्य मंत्री सेजल सिसोदिया, खेल मंत्री राजपाल  जाट, छात्रा खेल मंत्री अंतिमा शर्मा, पुस्तकालय मंत्री विनोद तेली, स्वास्थ्य मंत्री शुभांशी सेन आदि विद्यार्थियों को विकास अधिकारी  ने शपथ दिलाई! 
 कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थी दामोदर तोषनीवाल ले तोषनीवाल फाउंडेशन के ₹25000 के जरूरतमंद 14 विद्यार्थियों को चेक वितरण किया गया ,साथ ही छात्रों को पूर्व विद्यार्थी तोषनीवाल  ने संगति  असर का महत्व बताया ! 
कार्यक्रम में विकास अधिकारी  अधिकारी ज्योति प्रजापत  ने सभी विद्यार्थियो कठिन संघर्ष व मेहनत के बलबूते पर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता, व  विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ  स्काउट को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया! इस दौरान विद्यालय के परामर्शदाता अरविंद व्यास, मोनिका आसोपा, निराशा जैन, राकेश शर्मा, अखिलेश त्रिपाठीआदि मौजूद थे! 
 कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह ने किया! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article