-->
वैष्णव ब्राह्मण मार्तण्ड पत्रिका के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव की हरिद्वार में तैयारी जोरों पर है!

वैष्णव ब्राह्मण मार्तण्ड पत्रिका के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव की हरिद्वार में तैयारी जोरों पर है!

 बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) वैष्णव समाज एकता की.झलक देखनी है, तो फरवरी माह मे अमृत महोत्सव में देवभूमि हरिद्वार पधारे, 
चतु: संप्रदाय के पीठाधीश्वर व समाज के विभिन्न राष्ट्रीय संगठन एक मंच पर दिखेंगे! अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव हरिद्वार ने बताया कि
देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार में अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर का वैष्णव ब्राह्मण मार्तण्ड पत्रिका अमृत महोत्सव हरिद्वार वैष्णव एकता के साथ भव्य रूप में मनाया जा रहा है । आने वाली 3,4, ओर 5 फरवरी 2023 को 3 दिन के इस भव्य आयोजन में  में राजस्थान ही नहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटका, चेन्नई ,तमिलनाडु ,आसाम ,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू  कश्मीर व नेपाल से हजारों की तादाद में वैष्णव समाज बंधु एकत्रित होंगे।
इस अमृत महोत्सव में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ मुंबई व अखिल भारतीय वैष्णव विकास परिषद मुंबई एवं अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद मुंबई तथा अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर का भव्य समागम आपको देखने को मिलेगा ! उक्त
अमृत महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन होगा जिसमें एकता की मिसाल पेश होगी! महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर हरिद्वार ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम का जैसे जैसे  समय नजदीक आ रहा है, हरिद्वार आयोजन के लिए समस्त भारत से वैष्णव बंधुओं की अमृत महोत्सव हरिद्वार में आने की खबरें तेज हो गई है।देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार में मां गंगा के तट पर वैष्णव समाज का ऐसा भव्य ऐतिहासिक आयोजन पहली बार होने जा रहा है, समस्त भारत से आए हुए वैष्णव समाज बंधु इस आयोजन को अपने तीर्थ यात्रा के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां ऋषिकेश व शाम को मां गंगा के तट पर होने वाली महाआरती का भी सौभाग्य समाज बन्धुओं को मिलेगा! उक्त आयोजन में सभी के रहने ठहरने भोजन की पूर्ण व्यवस्था अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा की गई है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article