-->
भाजपाईयों ने टीवी पर देखा प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड!

भाजपाईयों ने टीवी पर देखा प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपाईयों ने देव पैलेस में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर के सानिध्य में  प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 100 वे एपिसोड को  टीवी पर देखा।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर ने बताया कि 
मन की बात' ने प्रधानमंत्री को लोगों से जुड़ने का जरिया मुहैया कराया,प्रधानमंत्री के लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है चाहे वह 'स्वच्छ भारत' हो, 'खादी' हो या 'आजादी का अमृत महोत्सव हो मन की बात' में उठाए गए मुद्दे जन आंदोलन बन गए! 
मन की बात  संयोजक ओम प्रकाश दाधीच ने  बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आज 100 वे एपिसोड में गौरव भरी बातो का जिक्र किया गया है! 
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा,जिला कार्यसमिति सदस्य बलवीर मेवाड़ा, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश लड्ढा,जीवतराम मैठाणी नवनीत कास्ट,महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास मंडल महामंत्री अनुप जोजावत, विकास पारीक, प्रवक्ता कृष्णसिंह राजावत,मंडल मंत्री राजकुमारी शर्मा,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा,पार्षद महादेव जाट,प्रत्याशी लालचंद रेगर ,महिला मोर्चा महामंत्री गायत्री दाधीच,अमित शर्मा ,नितिन सेन मुकुल त्रिवेदी इत्यादि मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article