-->
चारणमाता मंदिर पर होगा श्री 108 रामचरितमानस पाठ का आयोजन

चारणमाता मंदिर पर होगा श्री 108 रामचरितमानस पाठ का आयोजन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।कस्बे के चारणमाता मंदिर पर शुक्रवार 7 अप्रैल से श्री 108 रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा।कुलदीप शर्मा ने बताया कि पाठ का आयोजन स्वामी रामतारादास,सभी ग्राम-क्षेत्रवासी व श्रीरामचरितमानस पाठकों द्वारा किया जा रहा हैं। इस निमित्त 6 अप्रैल गुरुवार को सुबह 8.15  बजे श्रीचारभुजा मन्दिर से कलशयात्रा निकाली जाएगी।शुक्रवार से प्रतिदिन सुबह 7 बजे श्रीरामचरितमानस का पाठ होगा।पाठ की पूर्णाहुति 15 अप्रैल शनिवार को होगी।साथ ही शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article