-->
भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस मनाया

भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस मनाया

चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड के भाजपा मंडल साड़ास के धुंवालिया बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस पर अपने मकान पर भाजपा का ध्वज लहराकर एवं पक्षियों के लिए परिंदा बांधकर सेवा कार्य कर सभी को बधाई दी।

इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच जिला महामंत्री एवं पूर्व भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लादू लाल पंवार ने बताया कि विगत 43 वर्षों से राष्ट्र सेवा का व्रत निभा रही भारतीय जनता पार्टी भारत की उन्नति के संकल्प को समर्पित भाजपा रूपी छोटे से दल को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बोलने में वाकई गर्व की अनुभूति हो रही है।
आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. उपाध्याय,  सुंदर सिंह भंडारी, नानाजी देशमुख, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेयी, जोशी तथा आडवाणी सहित उन सभी महापुरुषों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भाजपा को विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बनाया ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों को भी आत्मीय बधाई देता हूं, जिनकी राष्ट्रभक्त विचारधारा एवं सुशासन की नीति से प्रभावित होकर आज भारत का हर वर्ग भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।
पंवार ने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आइए हम सभी मिलकर एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। 

इस मौके पर भाजपा बूथ अध्यक्ष देबी सिंह राजपूत, पं. दी.उ.मं.आईटी प्रभारी कालू सिंह राजपूत, पूर्व सरपंच एवं कृषि मंडी डायरेक्टर किशोर कंवर,
रतन लाल गुर्जर पूर्व वार्ड पंच, रणजीत सिंह, महेंद्र, शौभा लाल, गोपाल, नारायण दुर्गा लाल, श्रवण आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article