-->
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का बिजौलियां आगमन पर होगा  स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का बिजौलियां आगमन पर होगा स्वागत


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। भाजपा बिजौलिया मंडल द्वारा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का सोमवार को  बिजौलियां पहुंचने पर   केसरगंज फोरलेन चौराहे पर स्वागत  किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष मनोज गोधा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जयपुर से कोटा -बिजौलियां होते हुए सांवरियाजी दर्शन करने  पहुचेंगे।
सीपी जोशी के दोपहर करीब 3:30 बजे बिजौलिया पहुचने की उम्मीद हैं।कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।वहीं मेनाल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोशी का स्वागत किया जाएगा।भाजपा नेता भगवानसिंह चौहान ने बताया कि जोशी शाम का भोजन मेनाल रिसोर्ट में करने के बाद सांवरियाजी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article