-->
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धनोप माताजी से निकली वाहन रैली

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धनोप माताजी से निकली वाहन रैली

 

फूलियाकलां@मेवाड़ न्यूज़| भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव फूलियाकलां तहसील क्षेत्र में सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में धनोप माता मंदिर परिषर से शुरू हुआ।


जानकारी देते हुए समाजजन ने बताया कि भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव को लेकर तहसील स्तर पर भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। इसको लेकर शक्तिपीठ धनोप माताजी मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों के साथ वाहन रैली निकाली जा रही हैं। तहसील क्षेत्र के सभी गांवों से ब्राह्मण समाज के लोग धनोप माताजी मंदिर पहुंचे। जहां से वाहन रैली निकाली जा रही है। वाहन रैली धनोप माताजी से धानेश्वर तक निकाली जा रही हैं। धानेश्वर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर प्रसादी का आयोजन होगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article