-->
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की हुई मौत, परिजनों ने रास्ते पर लगाया जाम

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की हुई मौत, परिजनों ने रास्ते पर लगाया जाम

 

भीलवाड़ा। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 20 साल की युवती की मौत हो गई। वह अपने चाचा के साथ जा रही थी। हादसे का कारण NH-158 के निर्माण कार्य की धीमी गति को माना जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों और लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। घटना की जानकारी के बाद मांडल सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया।
मांडल सीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम मांडल निवासी मुस्कान (20) पुत्री जाहिद हुसैन अपने चाचा वसीम मोहम्मद के साथ बाइक पर भीलवाड़ा से अपने घर जा रही थी। हाईवे पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे मिट्‌टी काफी उड़ रही थी। इसी दौरान सल्जर फैक्ट्री के पास सामने से आ रही पिकअप से बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई वहीं वसीम घायल हो गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर दिया। लोगों को शांत कर शव को मोर्चरी पहुंचाया गया है।

मृतका ने भी रखा था रोजा
बताया जा रहा है कि मृतका मुस्कान ने भी सोमवार को रोजा रखा था। घर लौटने के बाद वह अपना रोजा खोलने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गई। इधर, विरोध जता रहे कई लोगों ने भी रोजा रखा था। जिन्होंने घटना स्थल पर ही अपना रोजा खोला।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article