-->
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के हुरडा तहसील अध्यक्ष बने राजेन्द्र जोशी!

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के हुरडा तहसील अध्यक्ष बने राजेन्द्र जोशी!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)राजस्थान ब्राह्मण महासभा के  हुरड़ा तहसील के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए!  हुरड़ा तहसील ब्राह्मण महासभा के जिला निर्वाचन अधिकारी नंदलाल सुवाल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र शर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए, जिसमें तहसील अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद जोशी,मंत्री रमेश शर्मा, जिला प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, मधुसुदन पारीक एवं विकास आचार्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मौजूद ब्राह्मण बंधुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र जोशी को सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की गति विधियों को तेज करते हुए ब्राह्मण बंधुओं के हितार्थ कार्य करने पर जोर दिया इस दौरान भीलवाड़ा से आए गणपत लाल पारीक, योगेश शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article