-->
सेवादल कांग्रेस ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन!

सेवादल कांग्रेस ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन!

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव )प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देश पर अजमेर देहात जिला सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयशंकर चौधरी के आदेशानुसार बिजयनगर सेवादल कांग्रेस ने महीने के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर वन्दे मातरम् गीत गाया और कांग्रेस सेवादल की रीति नीति पर विचार गोष्ठी रखी गई। 
कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती और  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए जा रहे मंहगाई राहत शिविरों में योजनाओं वंचित परिवारों को सरकार की योजना से लाभान्वित करने पर ज्यादा से ज्यादा राहत शिविरो में रजिस्ट्रेशन कराने में लोगों की मदद करने पर जोर दिया।
इस दौरान अजमेर देहात सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व मसूदा प्रभारी रामलाल नगवाड़ा ,जिला प्रशिक्षक ज्ञानचंद गोखरू, विजयनगर सेवादल अध्यक्ष दिनेश घूत, इंटक अध्यक्ष इलियास मोहम्मद , महिला कांग्रेस विजयलक्ष्मी पाराशर,पार्षद दुली चंद बेरवा, हरीश शर्मा ,लादूराम भील व सुरेंद्र कांवडिया, गोपाल सिंह चौहान, इकबाल हुसैन,श्रवण नकवाल, महावीर नाबेडा , महावीर पांचाल, रमाकांत कुमावत,याकुब मोहम्मद, शम्भू लाल सैन ,बच्छराज साहू ,विनोद सैन सहित मौजूद थे।
आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article