-->
सफाई मजदूर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी को चेयरमैन काल्या ने शपथ दिलाई!

सफाई मजदूर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी को चेयरमैन काल्या ने शपथ दिलाई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय सार्वजनिक धर्मशाला में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिला भीलवाड़ा द्वारा शाखा गुलाबपुरा में सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद पर  राजेश कुमार टाक व  महामंत्री पद पर प्रकाश आर्य को नियुक्त करने पर जिला सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामदेव चन्नाल, प्रदेश सफाई मजदूर कांग्रेस कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्यामलाल मल्होत्रा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रितेश मल्होत्रा, शिव प्रकाश घावरी प्रदेश सचिव एवं पार्षद नगरपरिषद भीलवाड़ा, राजेश मल्होत्रा नगर अध्यक्ष सफाई मजदूर भीलवाड़ाने दोनों पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया।  शपथ एवं सफाई कर्मचारियों और शहर के हित में आमजन को कोई तकलीफ नहीं हो उसके लिए पूरी इमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या व विशिष्ट अतिथि मधुसूदन पारीक,  पार्षद रामदेव खारोल, ललित चौधरी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष  सलीम बाबू , रामदेव बेरवा पार्षद, एवं  बाल्मीकि समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।  शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि काल्या ने दोनों पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि सफाई कर्मचारियों के हित में एवं शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा आप लोगों की जिम्मेदारी है  जिसका पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। शहर में आम जनता को सफाई की कोई शिकायत नही हो आप लोगो की भी जिम्मेदारी बनती है। सभी अतिथियों का सफाई मजदूर संघ की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अनुकंपा कर्मचारी श्रीमती अंजू हरिजन सफाई कर्मचारी को भी अपना परिवीक्षा काल पुर्ण होने पर स्थाई करन का पत्र चेयरमैन काल्या द्वारा दिया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article