-->
5 करोड़ की लागत से बनेगा राता देवी शनि धाम आश्रम मंदिर

5 करोड़ की लागत से बनेगा राता देवी शनि धाम आश्रम मंदिर

 

  कादेड़ा। बागेश्वर जोशी|  5 करोड़ की लागत से राता देवी शनि धाम आश्रम मंदिर मिनी प्रयागराज की तर्ज पर भगवान श्री शनिदेव के मंदिर का निर्माण होगा शनिवार को राता देवी शनि आश्रम महंत श्री 108 शिव नारायण दास त्यागी   कादेड़ा गोपालवाड़ी आश्रम महंत श्री 1008 गंगा दास जी महाराज एव विद्वान संतो व पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शनि देव आश्रम महंत शिव नारायण  त्यागी ने  कहा कि सनातन धर्म में भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा महत्व वैदिक पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जिस किसी व्यक्ति पर भगवान श्री शनिदेव की कृपा बनती है जीवन में सदैव उसका कल्याण होता।

   लगभग 5 करोड की लागत से बनने वाला राता देवी चौराहा खारी नदी पर नवीन बनने वाला मंदिर ऐतिहासिक व भव्य योगा मिनी प्रयागराज की तर्ज पर विकसित होगा।


 भगवान श्री शनिदेव के साथ मंदिर के अंदर शिव परिवार की भी स्थापना की जाएगी मंदिर के चारों और अनरों व अशोक के पौधों का ऐतिहासिक गार्डन भी होगा कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री शनिदेव व रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी की दीपक जलाकर किया गया इस दौरान समिति सदस्यों ने आऐ संत जनों को श्री फल मेट कर स्वागत सत्कार किया गया इस दौरान कई गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article