-->
भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री के मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम को लाइव दिखा!

भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री के मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम को लाइव दिखा!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपाईयों ने  देश के  प्रधानमंत्री  मोदी के भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लाइव देखा!  प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि भारत पूरे विश्व मे सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यस्था है,भारत के नेतृत्व का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है,प्रधानमंत्री मोदी ने बुथ अध्यक्षों से संवाद कर अनेक उदारण देते हुवे, उन्हें बताया कि किस तरह पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। 
मेरा बुथ सबसे मजबुत कार्यक्रम प्रमुख व मंडल उपाध्यक्ष पिन्टु वैष्णव ने बताया कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता है, बूथ का नेतृत्व करने वाले बुथ अध्यक्षों का सम्मेलन इतिहास में पहला इतना बड़ा सम्मेलन है! 
नगर मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में आये सभी भाजपा के पदाधिकारी, पार्षदगण, प्रत्याशी शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया एवं कहा कि आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में राष्ट्रहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्पित भाव से कार्य करने को कहा। 
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मुन्ना भाई, नगर मंडल महामंत्री अनूप जोजावत,पुर्व पार्षद व  पूर्व SC मोर्चा अध्यक्ष सोनु बड़गोता, शक्ति केंद्र प्रभारी व मन की बात संयोजक ओम प्रकाश दाधीच, शक्ति केंद्र प्रभारी कैलाश लड्ढा,शक्ति केंद्र प्रभारी रामेश्वर दीप छापरवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा,शक्ति केंद्र प्रभारी कान सिंह राठौड़, पार्षद प्रतिनिधि व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुलजार भाई, शक्ति केंद्र प्रभारी भुरा भाई, पार्षद रोहित चौधरी, महादेव जाट, मंडल मंत्री किशन सिंह राठौड़, सोशल मीडिया प्रभारी अजय गुर्जर,बुथ अध्यक्ष राजु रामदेव बैरवा, प्रभु लाल मेघवंशी, सुखदेव मेघवंशी, मुबारिकभाई, शक्ति केंद्र संयोजक कल्लू भाई, प्रत्याशी आशीष शर्मा, अमित शर्मा, कुलदीप मेघवंशी,गोविन्द सैनी, आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article