-->
राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य मंत्री शर्मा ने किया गौग्रास, संस्थान के सदस्यों ने स्वागत किया।

राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य मंत्री शर्मा ने किया गौग्रास, संस्थान के सदस्यों ने स्वागत किया।

मेवाड़ न्यूज़ @रामकिशन वैष्णव|भीलवाड़ा में राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने किया गौग्रास, संस्थान के सदस्यों ने भव्य स्वागत।  श्री गौसेवा मित्रमंडल द्वारा संचालित पहली रोटी गाय की, हम पहुंचाएंगे गाय तक अभियान  के तहत शनिवार को पंचवटी कॉलोनी क्षेत्र में गौ ग्रास किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री महेश शर्मा शनिवार शाम को भीलवाड़ा प्रवास पर थे, इस मौके पर राज्यमंत्री ने गौ माता की सेवा करते हुए गौग्रास किया।
 संस्थान द्वारा दुपट्टा पहनाकर, गौ माता की तस्वीर भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यमंत्री ने गौसेवा एवम गौसंवर्धना पर प्रकाश भी डाला एवं संगठन के गौसेवा कार्य की प्रशंसा करी। राज्यमंत्री शर्मा द्वारा श्री गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा चलाई जा रही गौ सेवा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बिलेश्वर डाड, संदीप संघवी, अमन शर्मा, सुनील शर्मा, रोहित पारीक, रिषभ सोनी, अनिल सोनी, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article