-->
राजस्व मंत्री जाट की विशाल ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

राजस्व मंत्री जाट की विशाल ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजस्व मंत्री रामलाल जाट की विशाल एवं ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में स्थानीय  हुरडा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सावन मास के पवित्र महिने में राजस्व मंत्री रामलाल जाट की कावड़ यात्रा पवित्र जल लेकर मांडल तालाब की पाल से गाजेबाजे के साथ जय भोले नाथ के जयकारों के साथ शुरू हुई , जिसमें हजारों की संख्या में  कार्यकर्ताओं का जनसमूह पैदल हाईवे से भीलवाड़ा शहर में पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहर में विभिन्न जगहों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं  के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा स्वागत किया गया। विशाल कावड़ यात्रा हरणी महादेव पहुंचीं जहाँ भगवान् भोलेनाथ का विधि विधान से मंत्रोच्चार से जलाभिषेक किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन मौजूद थे।  इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article