-->
बम बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना!

बम बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा का जत्था भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर के नेतृत्व मे बम बम भोले के जयकारों के साथ हुआ रवाना।श्रीराम मंदिर पर शहर के गणमान्यजन ने सभी यात्रियों का स्वागत किया एवं यात्रियों का जत्था इंटरसिटी से अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। भाजपा पदाधिकारी ओम दाधीच,  कैलाश लड्ढा, एडवोकेट सांवर नाथ योगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शारदा, समाजसेवी किशोर राजपाल, कमल शर्मा, बाबूलाल कालिया, राजाराम कुंभकार, महावीर शारदा सहित गणमान्यजन ने यात्रियों का स्वागत किया! यात्रा पर जाने वाले में पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर,   भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा, पार्षद हेमंत कुंभकार, रोहित चौधरी ,संपत व्यास, विनोद मेवाड़ा, महावीर गुर्जर इत्यादि यात्री रवाना हुए!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article