--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
देव विहार कोलोनी में नर्मदेश्वर महादेव की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई।

देव विहार कोलोनी में नर्मदेश्वर महादेव की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पालिका के वार्ड नं चार देव विहार कोलोनी में पवित्र सावन माह में  शिव मंदिर में  श्री नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई।कार्यक्रम में सुबह  कलश यात्रा  श्री राम मंदिर से आरम्भ होकर देव विहार कॉलोनी पहुंची व सुंदरकांड पाठ  का आयोजन किया गया तथा विद्वान पंडितों द्वारा  मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार के साथ की गई एवं  भक्तो ने  आरती की।        प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम  में  प्रधान  कृष्णसिंह राठौड़, पालिका चेयरमैन सुमित काल्या  ,   नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पार्षद प्रियंका शर्मा का स्वागत किया गया। आयोजन में   रवि शंकर नागर, विनोद त्रिपाठी, नूतन जोशी, गजेंद्र शर्मा, फतेह लाल काठेड़, गोपाल लोहार ,महेंद्र चौधरी ,छोटू लोहार, शक्ति भंवर मेवाड़ा  , दिग्विजय दाधीच, प्रहलाद लोहार, राजेंद्र लोहार, घनश्याम शर्मा ,जितेंद्र मूलवानी, नरेश नागर, विजय  भाटीया, शंभू लोहार, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, रतन लाल भाटी, शंकर सिंह राजावत, सतीश पाराशर, बुद्धि प्रकाश लोहार,सी.पी. जाट, महेंद्र टाटिवाल इत्यादि भक्तजन मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article