-->
सांगरिया चौराहे पर सड़क हादसा, महिला की मौत

सांगरिया चौराहे पर सड़क हादसा, महिला की मौत

 

फूलियाकलां|राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर सांगरिया चौराहे के निकट 2 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चालक घायल हो गया।

फूलियाकलां थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पति मुकेश व्यास ने बताया कि वह  मुकेश पिता देवीलाल व्यास अपनी पत्नी सीता देवी निवासी कासोरिया के साथ धनोप माता दर्शन के लिए आ रहे थे। साँगरिया चौराहे के नजदीक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमे दोनों पति पत्नी गिर कर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साँगरिया पहुंचाया। जहां से उन्हें गुलाबपुरा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सीता देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article