-->
बिजयनगर सेवादल कांग्रेस ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित।

बिजयनगर सेवादल कांग्रेस ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश पर बिजयनगर सेवादल कांग्रेस ने महीने के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर वन्दे मातरम् गीत गाया और कांग्रेस सेवादल की रीति नीति पर विचार गोष्ठी रखी गई। 
कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती पर विस्तृत चर्चा कर आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने पर जोर दिया साथ ही कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया।
इस दौरान अजमेर देहात सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व मसूदा प्रभारी रामलाल नगवाड़ा , इंटक के प्रदेश महामंत्री इलीयास मोहम्मद,दुलीचंद बैरवा , सुरेंद्र कांवडिया, सम्पत राज बाबेल, पार्षद लादूलाल भील,गोपाल सिंह चौहान, श्रवण नकवाल, महावीर नाबेडा ,याकुब मोहम्मद,बच्छराज साहू , कैलाश आरजिया , सुरेश नील , मोहम्मद सद्वीक,विजय सिंह चौहान, दिनेश टेबडा आदि मौजूद थे।
आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article