-->
गंगरार के तुम्बड़ियां के तेजाजी महाराज प्रांगण में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

गंगरार के तुम्बड़ियां के तेजाजी महाराज प्रांगण में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

 

गंगरार | मेवाड़ न्यूज़ 

उपखंड के ग्राम पंचायत तुम्बड़ियां के तेजाजी महाराज प्रांगण में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की ।

भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विजय पंवार ने बताया कि विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत कर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा एक विचार है, यहां पदाधिकारी बदलते हैं, लेकिन विचार नहीं बदलते। सिर्फ, भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है।

राजस्थान भाजपा ने गुरुवार को जयपुर से विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल संयोजक भवानीराम जाट ने कहा कि बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जुटना होगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए नवमतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। मुख्य रूप से नए मतदाताओं पर फोकस कर उन्हें भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देने का काम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को 'बूथ जीता चुनाव जीता' के मंत्र के साथ काम करना है।  ये अभियान 17 से 28 अगस्त तक चलेगा। भाजपा इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर प्रत्येक पदाधिकारी संकल्प के साथ सदस्यता अभियान में जुटेगा। विशेष सदस्यता अभियान से जुडने के लिए टोल फ्री नंबर (8140-200-200) जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के अलावा भाजपा की ओर से जारी 'क्यूआर कोड' को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।



इस दौरान नारायण लाल सुथार पूर्व मंडल उपाध्यक्ष,मदनलाल धाकड़ पूर्व मंडल महामंत्री, रतनलाल धाकड़ सरपंच प्रतिनिधि, प्रहलाद चैचाणी सी के एस बी सदस्य प्रतिनिधि सुरेश शर्मा पूर्व बुथ अध्यक्ष माधव लाल धाकड़ बूथ अध्यक्ष, शंकर लाल जाट भोपाजी,नाथु भील पूर्व वार्डपंच,मोंटुसिहं,कालू सिंह,नारायण मीणा,पप्पुसिंह,महेंद्र प्रजापत, सत्तू लाल,देवीलाल फोरुलाल,श्यामलाल, भैरुलाल ,रतनलाल नीलेश,शंकर धाकड़ एंव सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article