-->
डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व मुख्यमंत्री गहलोत, मंत्री जाट ने तैयारियों का जायजा लिया।

डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व मुख्यमंत्री गहलोत, मंत्री जाट ने तैयारियों का जायजा लिया।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय   राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीलवाड़ा डेयरी के नए प्लांट के शिल्यान्यास कार्यक्रम की तैयारिया जोरों पर।  पुरानी सुपर  सिनकोटेक्स  मिल को भीलवाड़ा डेयरी द्वारा क्रय गया है एवं अब यहां राजस्व मंत्री रामलाल जाट के प्रयासों से  डेयरी का प्लांट लगेगा जिससे  क्षेत्र में विकास व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 6 सितंबर को डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए  राजस्व मंत्री रामलाल जाट व जिला कलेक्टर आशिष मोदी व अधिकारियों ने  शिलान्यास स्थल का जायजा लिया। इस दौरान  एडीएम मोहनलाल खटनावलिया, एएसपी विमल नेहरा, पीसीसी उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी,  एसडीएम निशा सहारण, प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, पालिकाध्यक्ष  सुमित काल्या, 
 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष हस्तीमल चौधरी गागेड़ा,  नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पूर्व उप जिला प्रमुख  गजमल जाट,  पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी,  पार्षद महावीर लढ्ढा, रामदेव खारोल,  एडवोकेट फिरोज खान  ,  मोहमद रहीस कुरेशी विनोद पुरोहित व भीलवाड़ा  डेयरी के अधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article