-->
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान



_455 डाकघरों के जरिए होगी एक लाख राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री_

चित्तौड़गढ़, कैलाश चन्द्र सेरसिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा अभियान' में डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। वस्त्र मंत्रालय ने तिरंगा बनाया है, इसकी आपूर्ति देश के 1.55 लाख डाकघरों के जरिए आमजन को होगी। लोग घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा सकेंगे।

अधीक्षक डाक मंडल गोपाल शर्मा ने बताया कि गत वर्ष पूरे देश में 1.30 करोड़ तिरंगे डाकघरों के माध्यम से विक्रय किए गए। गत वर्ष चित्तौड़गढ़ में 46 हज़ार 500 झंडे आए थे, वे सभी 12 अगस्त को ही बिक गए। इस बार एक लाख तिरंगे झंडे का लक्ष्य रखा गया है। इनकी कीमत 25 रुपए प्रति झंडा होगी। उन्होंने बताया कि जिले के डाकघरों में एक-दो दिन में ही तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सभी डाकघरों के काउंटर पर तिरंगा झंडा उपलब्ध होगा। गांव में भी ग्रामीण डाक सेवकों की मदद से तिरंगे झंडे खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा मुख्य डाकघर में सेल्फी प्वाइंट बने रहेंगे, जहां कोई भी अपनी सेल्फी ले सकेगा। लोगो को तिरंगा झंडे के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली जाएगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article